Published on: 17 Oct 2026
।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.फार्मेसी प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु संस्थान स्तर (इंसटीट्यूट लेवल) की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के दो चरण पूरे होने के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए एचएसटीईएस के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां एवं आवेदन प्रक्रिया
*आवेदन प्रारंभ तिथि: 16 अक्टूबर 2026*
*आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2026 (दोपहर 1:00 बजे तक)*
*आवेदन पत्र प्राप्ति:* अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
*आवेदन जमा करने का स्थान:* भूतल, विवेकानंद ब्लॉक, फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी।
*आवेदन स्वीकार करने के कार्य दिवस:* 16, 19, 21, 22 और 23 अक्टूबर 2026।
आवेदन शुल्क
* सामान्य श्रेणी: ₹1,500
* हरियाणा की सभी आरक्षित श्रेणियां: ₹750
रिक्त सीटों का विवरण (कुल 14 सीटें)
| श्रेणी | सीटों की संख्या |
|---|---|
| एचओजीसी | 03 |
| एचओजीसी-एफएफ | 01 |
| एससी | 03 |
| एससी-ईएसएम | 01 |
| बीसी | 01 |
| पीएच | 01 |
| टीएफडब्ल्यू | 02 |
| ईडब्ल्यूएस | 02 |
आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण-पत्रों/दस्तावेज़ों की प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है:
*10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र
*12वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र
*ओसीईटी रैंक कार्ड
*एचएसटीईएस आवेदन पत्र की प्रति
*संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
*आय प्रमाण-पत्र (जहाँ लागू हो)
* हरियाणा निवासी (डोमिसाइल) प्रमाण-पत्र
* ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
* आवेदन शुल्क भुगतान का प्रमाण
*मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश।*
प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि संस्थान स्तर की काउंसलिंग में प्रवेश के लिए सर्वप्रथम एचएसटीईएस रैंक के आधार पर तैयार मेरिट को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो विश्वविद्यालय द्वारा कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर नई मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार संपन्न की जाएगी। बी.फार्मेसी में प्रवेश से संबंधित आवेदन पत्र, पात्रता, दिशा-निर्देशों एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर जा सकते हैं।